नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुलिस ने मनीष यादव हत्याकांड का किया खुलासा, आलाकत्ल के साथ आरोपी गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,430 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। थाना क्षेत्र के खटिकनपुरवा दलपतपुर गांव में किशोर की गला काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने खुलासा का दावा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक व अरोपी के बीच बहन के खिलाफ अक्सर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर नाराजगी/मनमुटाव था। इसी से परेशान भाई ने उक्त घटना को अंजाम दिया। बताते चलें कि शनिवार को इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुडकुडा के मजरे खटिकनपुरवा दलपतपुर गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर मनीष यादव का खून से लथपथ शव गाँव के बाहर खेत के पास मेड़ पर पड़ा हुआ था। मृतक के भाई गोपाल यादव की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस एवं उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पाया गया कि मृतक के चेहरे एवं हाथ पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। सूचना पर तत्काल फील्ड यूनिट/डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई थी। मृतक के भाई धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी विनीत जायसवाल के द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु चार पुलिस टीमों का गठन कर प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक व प्रभारी एसओजी/सर्विलांस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। मंगलवार को थाना इटियाथोक व एसओजी/ सर्विलांस कि संयुक्त टीम द्वारा उक्त घटना कारित करने के आरोपी अभियुक्त मुकेश यादव को खटिकनपुरवा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक अदत वीवो कंपनी का मोबाइल फोन व उसके निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया की मृतक गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश यादव की बहन को लेकर अक्सर अभद्र टिप्पणी किया करता था। इसी बात से क्षुब्ध होकर आरोपी मुकेश यादव द्वारा 20 अप्रैल की देर रात्रि में मनीष यादव को शौच के बहाने गांव से बाहर ले जाकर बांके से वार कर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तारकर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी, निरीक्षक अपराध रामाशंकर राय, प्रभारी एसओजी सर्वजीत गुप्ता मय टीम, प्रभारी सर्विलांस सेल सुनील सिंह मय टीम, उ0नि0 कौशल किशोर सिंह, का0 अमित कुमार गौड़ शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!