नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन उत्सव: चिन्मयानंद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 244,913 views

(नवाबगंज ) कटरा कुटी धाम पर भगवान श्रीकृष्ण का छठठी कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ! महंत स्वामी चिन्मयानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के संपूर्ण जीवन लीला को उत्सव बताया और कहा कि आज युवाओं के उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए ! अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राम गोपाल सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया! कार्यक्रम को विनोद कुमार गुप्ता, कथावाचक भुवनेश्वर शास्त्री,नीरज श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया!
भगवान श्रीकृष्ण के आंखों में उपस्थित महिलाओं ने प्रतीकात्मक रूप से काजल लगाया गया! उपस्थित श्रद्धालुओं ने न्योछावारी दिया ,सोहर की मंगल गीतों के साथ भगवान को विशेष पकवान का भोग लगाया गया ! भगवान श्री कृष्ण राधा की झांकी भी आकर्षक का केंद्र रहा!
अवधी गीतों के गायक गुड्डू दुबे एवं प्रवीन सिंह ने भजनो गीतों कजरी सोहर गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में दिव्यता प्रदान की ! इस अवसर पर कार्यक्रमाधिकारी डॉ अरुण सिंह,पुष्पेंद्र त्रिपाठी ,विजय सोनी ,ओमप्रकाश गुप्ता , चंद किशोर शास्त्री, विक्की सिंह, संजय श्रीवास्तव,रविंद्र पांडे, गौरी शंकर गुप्ता आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!