मार्ग दुर्घटना मे बाइक सवार तीन युवकों की मौत एक गंभीर रूप से घायल
1 min read
4,739 views
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक, गोण्डा। थाना क्षेत्र के इटियाथोक – खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली गांव के समीप मंगलवार दोपहर बाद तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही मोटरसाइकिल सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस नें सड़क किनारे अचेता अवस्था में पड़े चारों घायल युवको को मौजूद लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए खरगूपुर सीएचसी भिजवाया। मौजूद लोगों से घायलों की पहचान कराकर स्वजनों को हादसे की सूचना दी गई। बताया जा रहा है की इटियाथोक थाना क्षेत्र के नौशहरा गांव निवासी रिजवान पुत्र वली मोहम्मद हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर तीन लोगों को बिठाकर खरगूपुर से इटियाथोक की तरफ आ रहे थे। जैसे ही बेंदुली गांव के समीप पहुंचे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार चारों युवक सड़क किनारे इधर-उधर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। वही मोटरसाइकिल बगल स्थित गड्ढे में गिरकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल रिजवान पुत्र वली मोहम्मद निवासी नौशहरा परसिया बहोरीपुर, मो0 शाहिद, बिलाल व अहमद को एंबुलेंस के जरिए सीएससी खरगूपुर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों नें अहमद और बिलाल को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रूप से घायल शहीद व रिजवान को जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। गोंडा जिला अस्पताल में शाहिद ने भी दम तोड़ दिया। वही घायल रिजवान का इलाज चल रहा है। खरगूपुर पुलिस ने मृतक अहमद और बिलाल के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
