नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली को खनन अधिकारी ने पकड़ा

1 min read

 6,022 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। डीएम नेहा शर्मा के सख्त दिशा निर्देशों के बावजूद स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांवो में जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदाई व ढुलाई का कार्य अवैध रूप से किया जा रहा है। खनन माफिया जेसीबी मशीन के जरिए मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर ट्राली व डंपर में भरकर क्षेत्र के विभिन्न भठ्ठो पर महंगे दामों में बेचकर मालामाल हो रहे हैं। वही दूसरी तरफ यह लोग सरकारी राजस्व को लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं। इसकी एक बानगी सोमवार को इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयगढ़वा में देखने को मिला। यहां खनन माफिया के द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी की खुदाई की जा रही थी और मिट्टी को 5-6 ट्रालियों में भरकर पास स्थित भट्टे पर डंप किया जा रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत जिले के उच्च अधिकारियों से की गई। शिकायत को संज्ञान में लेकर टीम सहित मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी ने मिट्टी खनन कार्य में लगे जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया और जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली संचालकों से खनन से संबंधित आवश्यक कागजात मांगे। खनन का अनुमति पत्र दिखने में हिला हवाली करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रालियों को अपने साथ लाकर आवश्यक लिखा पढ़ी कर स्थानीय थाने के सुपुर्द किया है। खनन अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर अवैध मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर पुलिस के सुपुर्दगी में किया गया है। मामले में विभागीय प्रावधान के अनुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!