नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 247,865 views

नवाबगंज में पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष अभय सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक पंकज यादव पुलिस टीम के साथ कल्याणपुर के गंगाराम चौराहे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बाइक से नगवा मोड़ की ओर से कल्याणपुर आ रहा है और उसके पास अवैध पिस्टल है।

सूचना पर पुलिस ने पुलिया के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसकी कमर से .32 बोर की देशी पिस्टल और शर्ट की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी शिखर श्रीवास्तव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!