नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आगामी लोकसभा चुनाव व त्योहार के मद्देनजर एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष मोतीगंज प्रतिभा सिंह ने अर्धसैनिक बल के साथ किया फ्लैग मार्च

1 min read

 1,271 views

 

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोण्डा–शनिवार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा आगामी त्योहार श्री राम नवमी, प्रचलित रमजान माह व लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना अध्यक्ष मोतीगंज प्रतिभा सिंह द्वारा अर्धसैनिक बल के साथ थाना मोतीगंज क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों/मौहल्लों/कस्बा में रूट मार्च किया गया। रूट मार्च के दौरान आगामी त्योहार श्री राम नवमी व प्रचलित रमजान माह को शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराने व लोकसभा समान्य चुनाव-2024 के दौरान आमजन को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने, अवांछनीय व आपराधिक तत्व के व्यक्तियों में भय व्याप्त करने हेतु एरिया डॉमिनेशन किया गया। लोकसभा चुनाव में लोगों को कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने तथा आमजन को भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने की अपील की गई तथा सभी को चुनावो में बढ-चढकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया थाना अध्यक्ष मोतीगंज प्रतिभा सिंह द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में पैदल गस्त कर क्षेत्र वासियों को जागरूक किया जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!