भारतीय जनता पार्टी ने मनाया 44 व स्थापना दिवस
1 min read
826 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा)
भारतीय जनता पार्टी द्वारा घारीघाट के एमयू इंटर कॉलेज में शनिवार को 44 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री बिंदेश्वरी वर्मा द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना 44वां स्थापना दिवस बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मना रही है l इसके साथ ही वह देश में सबसे अधिक सांसदों, विधायकों और पार्षदों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हो गई l
पीएम मोदी ने कहा था ‘बीजेपी ने महज दो लोकसभा सीटों से अपना सफर शुरू किया और 2019 में 303 सीटों पर पहुंच गई. कई राज्यों में हमें 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले.’ पीएम मोदी ने आगे कहा ‘उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक, भाजपा आज अखिल भारतीय पार्टी है.’ वैसे भारतीय जनता पार्टी के मूल में भारतीय जनसंघ है, जिसकी नींव डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने रखी थी l
इस अवसर पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमेश यादव, पूर्व जिप सदस्य रोहित भारती, अब्दुल कयूम, विजेंद्र पटेल, बग्घू चौधरी, मुकेश वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
