नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने बीजेपी का 44 वां स्थापना दिवस मनाया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,827 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोण्डा – शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र गौरा अन्तर्गत सबरापुर बाज़ार में भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी के 44 वां स्थापना दिवस मनाया l स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों में काफी जोश और उत्साह नजर आया ।

भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना 44वां स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मना रही है. 6 अप्रैल, 1980 को अपनी स्थापना के बाद से BJP ने लंबा सफर तया किया है. इसके साथ ही वह देश में सबसे अधिक सांसदों, विधायकों और पार्षदों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है l

पीएम मोदी ने कहा था ‘बीजेपी ने महज दो लोकसभा सीटों से अपना सफर शुरू किया और 2019 में 303 सीटों पर पहुंच गई. कई राज्यों में हमें 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले.’ पीएम मोदी ने आगे कहा ‘उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक, भाजपा आज अखिल भारतीय पार्टी है.’ वैसे भारतीय जनता पार्टी के मूल में भारतीय जनसंघ है, जिसकी नींव डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने रखी थी.

स्थापना दिवस के इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह, मण्डल महामंत्री राम चंदर वर्मा, विश्वनाथ पाठक , प्रधान विजय वर्मा , आनंद प्रताप सिंह जी, श्री राम तीरथ वर्मा , सरवन वर्मा, पूर्व प्रधान बल्लू सिंह , अरविंद सिंह , रोहित भारती , शिव प्रसाद प्रजापति , राम नाथ भारती सहित सम्मानित कार्यकर्ता बन्धु एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!