नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोजेक्ट अलंकार योजना को लेकर शिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,164 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीर्ण-शीर्ण राजकीय, अनुदानित तथा संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प करने की योजना किया है। इस योजना के तहत जनपद के 9 माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि योजना अंतर्गत महाराज देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा को एक करोड़ दो लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। इसके द्वारा चार परियोजनाओं पर कार्य होना है जिसमें तीन नए शिक्षण कक्षा का निर्माण, क्रीडा प्रांगण के बाउंड्रीवाल का निर्माण, विद्यालय के कमरों तथा छत के प्लास्टर के साथ-साथ कमरों की रंगाई पुताई भी शामिल है। श्री सिंह ने आगे कहा कि पूर्व में किसी भी मुख्यमंत्री ने ऐसी पहल नहीं की है लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार ने जीर्ण शीर्ण विद्यालयों के कायाकल्प के लिए धन राशि आवंटित किया है।जिससे जनपद के विद्यालयों की स्थिति सांवरेगी और छात्र छात्राओं को बेहतर भवन एवं प्रांगण मिलेगा जिससे उनके पठन-पाठन में गुणात्मक सुधार आएगा। इस योजना से शिक्षकों, छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ-साथ आम जनमानस में भी खुशी की लहर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!