नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय महिला दिवस

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,897 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकौनी की विज्ञान शिक्षिका साधना सिंह रही कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि धरती से लेकर आसमान तक कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें नारी ने अपना परचम न लहराया हो ऐसा कोई काम नहीं जो नारी न करके दिखलाया हो। बिना नारी के यह संसार अधूरा है।उन्होंने आगे कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि जहां महिलाओं की पूजा होती है वही देवताओं का वास होता है। माता के रूप में स्त्री को स्वर्ग से भी बढ़कर माना गया है। आज नारी सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साधना सिंह ने कहा कि छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर के उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम करना चाहिए और तब तक नहीं रुकना चाहिए जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, डॉक्टर पवन प्रताप सिंह, डॉक्टर पदम नाथ पांडेय, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए । इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शिक्षकों के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साधना सिंह के साथ प्राथमिक विद्यालय शिक्षिका श्रीमती नीलम उपाध्याय, शिखा पाठक एवं गायत्री विश्वकर्मा को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर राकेश कुमार शुक्ला, अनिल सिंह, कन्हैया लाल, पवन कुमार सिंह, रंजीत कुमार, अशोक कुमार, अमित वर्मा, मोहम्मद यूनुस, रामेश्वर प्रताप सिंह, पवन कुमार गुप्त, रघुनाथ द्विवेदी, लक्ष्मी नारायण मिश्रा,, विशाल वर्मा, पंकज सिंह बाबा, उमेश चंद्र गुप्ता सुरेंद्र कुमार यादव आदि के साथ छात्राएं उपस्थित रही


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!