नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हाई-स्कूल की परीक्षा देने आया बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,539 views

 

 

पं. श्याम त्रिपाठी
गोण्डा ! नवाबगंज कस्बे के पडाव मोहल्ले में स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कालेज में कारागार से हाई – स्कूल की परीक्षा देने आया बाल अपचारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
श्री गांधी विद्यालय इंटर कालेज में गुरूवार को हाई-स्कूल की परीक्षा में सामाजिक विज्ञान का पेपर था। प्रथम पाली की परीक्षा देने के लिए गोंडा के बाल सुधार गृह में निरुद्ध बाल अपचारी ओमप्रकाश निषाद पुत्र राम दीन निवासी टिकरी थाना वजीरगंज भी पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा देने आया था। परीक्षा के दौरान वह लघु शंका करने के बहाने गया और वहीं से पुलिस को चकमा देकर विद्यालय की चाहरदीवारी लांघ कर फरार हो गया। पुलिस अभिरक्षा से बंदी के फरार होने की जानकारी होते ही पुलिस के हाथ-पैर फूल गये। उपनिरीक्षक दूधनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि बंदी बाल सुधार गृह में निरुद्ध था और पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है। विद्यालय में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!