नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मीना मंच सुगमकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी पर शुरू

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,116 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा।स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के मीना मंच सुगमकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र इटियाथोक पर सोमवार से शुरू हुआ। पावर एंजेल के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता प्रदान करने करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस सत्र का प्रारंभ परिचय सत्र से हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने पर्ची निकालकर जोड़ा बनाया फिर एक दूसरे का परिचय बताया। राज्य स्तरीय संदर्भदाता रामायण प्रसाद मिश्र ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए बताया की अब मीना मंच मे प्रत्येक कक्षा मे एक पॉवर एंजिल का चयन किया जायेगा। उनका क्षमता संवर्धन कर नये ज्ञान और सकारात्मक व्यवहार को उन्ही के माध्यम से विद्यालय, परिवार और समाज तक पहुँचाया जायेगा। संदर्भदाता दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम के तहत अबतक विद्यालयों मे किये गए कार्यों, बालिकाओं और समाज मे हुए परिवर्तनों पर चर्चा की। प्रशिक्षण मे शबनम आरा, विनीता त्रिपाठी, विंदुवासिनी सिंह, अनुराग मिश्र, पूनम वर्मा, सावित्री देवी, नवाब अली, अखिलेश कुमार, शिवकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!