शिक्षको ने महानिदेशक स्कूली शिक्षा को संबोधित ज्ञापन बीईओ को सौंपा
1 min read
6,791 views
सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक, गोण्डा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इटियाथोक के पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर सोमवार को बीआरसी केन्द्र पहुंचकर खण्ड शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र त्रिपाठी को महानिदेशक स्कूली शिक्षा को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने आनलाइन हाजिरी, डाटा सिम व शिक्षकों के लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस दौरान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष मनोज मिश्र, मंत्री राकेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ला, रामायण मिश्र, संदेश वर्मा, श्रवण वर्मा आदि मौजूद रहे।
