नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को तीसरी बार भाजपा ने दिया टिकट ओमप्रकाश वर्मा (हरिओम) भाजपा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा झिलाही सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई!

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,850 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया को तीसरी बार टिकट दिया गया है और उन्हें जनपद गोंडा से प्रत्याशी बनाया गया है इनके प्रत्याशी बनाए जाने पर वह टिकट मिलने पर मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा झिलाही ओमप्रकाश वर्मा (हरिओम) सहित अन्य लोगों ने दी बधाई तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कराया मुंह मीठा गोंडा लोकसभा से दो बार सांसद रह चुके कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर विश्वास जताते हुए गोंडा से लोकसभा का टिकट दिया है और उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है पहले ही लिस्ट में राजा भैया सहित 51 लोगों का नाम शामिल था जो सभी उत्तर प्रदेश के थे इसकी सूचना जैसे ही जिले में पहुंची भाजपा नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता द्वारा उसी दिन से खुशियां मनाई जा रही है सोमवार को ओमप्रकाश वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया ओमप्रकाश वर्मा (हरिओम )ने कहा कि इस बार भी जनपद की जनता का सहयोग कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया की ओर बढ़ता नजर आ रहा है उन्होंने कहा कि अभी से ही कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार के लिए जुट जाएं और केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी सभी लोगों को दें ओमप्रकाश बर्मा (हरिओम) ने कहा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार जो कहती है वह करती है क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता पारसनाथ सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता अभी से ही क्षेत्र में जनसंपर्क करना शुरू कर दिए हैं!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!