नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गौरा चौकी चौराहे पर खड़ी बाइक बनी आग का गोला, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,650 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा-
गौरा चौकी चौराहे पर उस वक़्त हड़कंप मचा है जब एक खड़ी पल्सर UP 51 AA 1799 बाइक में अचानक आग लग गई है। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई ।
मामला गौरा चौकी चौराहे पर चंद्रदीप रोड का है जहां एक पल्सर बाइक सवार ने जैसे ही बाइक पर किक मारी वैसे ही मोटरसाइकिल आग गोला बन गई किसी तरह से मोटरसाइकिल सवार भागकर अपनी जान बचाई l वहीं स्थानीय थाना की गौरा चौकी पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग में जलकर बाइक पूरी तरह खाक हो गई थी। गाड़ी की जलने की लपट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते गौरा चौकी चौराहे पर काफी भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया l खोडारे थाना की गौरा चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रोड को खाली करा कर जाम हटवाया l इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है l

इस मामले में जिला बस्ती कोटवा निवासी वाहन स्वामी इरशाद अहमद ने बताया कि वह फैजाबाद गए हुए थे और फैजाबाद से डुमरियागंज के लिए लौट रहे थे कि पानी की बारिश से रुक कर वह गौरा चौकी चौराहे पर खड़े हो गए और जब पानी की बूंदे कम हुई तो मोटरसाइकिल पर बैठकर जैसे ही पहला किक मारा वैसे ही मोटरसाइकिल आग का गोला बन गई l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!