नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सुभासपा ने शुरू किया बूथ संपर्क अभियान:—- मनीष मिश्र 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,298 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोण्डा ! जनपद में पार्टी पदाधिकायों एवम कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता/ जिला प्रभारी मनीष मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी का जनाधार निरंतर बढ़ता जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव हम मजबूती से लड़ेंगे। प्रदेश प्रवक्ता/ जिला प्रभारी श्री मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ की हड्डी हैं। बूथ स्तर तक कार्यकर्ता निर्माण कर पार्टी की नीतियों एवम विचारधारा से अवगत कराना है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी कर कमर कस लें। सुभासपा प्रदेश प्रवक्ता/ जिला प्रभारी मनीष मिश्र ने बताया कि प्रदेश में चार टीमें बनाई गई हैं जो सम्पूर्ण प्रदेश में घूम घूम कर पार्टी की नीतियों एवम विचारधारा से देवतुल्य जनता को अवगत कराएंगे। श्री मिश्र ने कहा कि भारत विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है। बूथ संपर्क अभियान के माध्यम से सभी बूथ पर प्रदेश की टीम के साथ साथ जिला पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी की नीतियों एवम एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताकर जनता से संवाद स्थापित कर पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। बूथ चलो अभियान जनता से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा। युद्ध स्तर पर इस अभियान को चलाकर सफल बनाने का कार्य हमारे जिले के पधाधिकारी एवम कार्यकर्ता करेंगे। मासिक समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों एवम आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष पप्पू राजभर, श्रवण मिश्र, शाहिद खान,जोखनलाल राजभर, रविंद्र राजभर, सद्दाम हुसैन, सचिन मिश्र, दुर्गेश तिवारी, निजी सचिव रविंद्र कुमार मिश्रा,सहायक निजी सचिव शिवम महादेव चतुर्वेदी, अशोक वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!