नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

इटियाथोक ब्लॉक मुख्यालय में किसान मेले का हुआ आयोजन, उन्नत खेती की दी गई जानकारी

1 min read

 3,662 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय कृषि मेला एवं गोष्टी का आयोजन किया गया। शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा व प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति चंद्र तिवारी ने किया। श्री ओझा ने मौजूदा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में समाज का हर वर्ग खुशहाल है। योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। मेले मे किसानों को आधुनिक कृषि के बाबत अनेक जानकारिया दी गई। यहाँ प्रदर्शनी में बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग, वन विभाग एवं स्वयं महिला सहायता समूहों की सराहनीय प्रस्तुति दिखी। कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी नें मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर वहां मौजूद प्रतिनिधियों से आवश्यक जानकारी ली। जिला कृषि अधिकारी ने सरकार की उपलब्धियों एवं किसानो को लाभ पंहुचाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसानों को अत्याधुनिक कृषि तकनीक के बारे में जानकारी दी। कृषि निदेशक ने जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। अपने संबोधन में मेले में उपस्थित किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। एडीओ एजी मजहर हुसैन ने कहा कि उपजाऊ खेती से ही कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने हरित क्रांति के जरिए उन्नतशील खेती पर जोर दिया। साथ ही जैविक खेती एवं मृदा परीक्षण तथा फसल सुरक्षा एवं किसान सम्मान निधि व कृषि विधेयको की उपयोगिता पर जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे उन्नतशील बीजों, रसायनों व कृषि उपकरणों की जानकारी दी।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी मिश्रा, मुजीब, अजय राठौर, गोली नेता, अंबरीश मणि तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी दिलीप उपाध्याय, हरीश शुक्ला, विंध्यवासिनी सहित कृषि विभाग कर्मचारीगण व भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!