नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शैक्षिक गोष्ठी का हुआ आयोजन,जिला पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,188 views

 

विद्यानगर किसान इंटर कॉलेज मोतीगंज गोंडा में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्टी के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह रहे। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के शाखा इकाई के द्वारा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजीत सिंह एवं जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय के साथ जनपदीय कार्यकारिणी के संयुक्त मंत्री घनश्याम ओझा, सदस्य कार्यकारिणी बाल्मिक प्रसाद एवं प्रिय शंकर मिश्र सदस्य कार्यकारिणी का भी माल्यार्पण करके अभिनंदन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने माननीय ओमप्रकाश शर्मा जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षक साथियों को आगाह करते हुए कहा था कि आप कहां पहुंचे यह जाने आगे कहां रहना है यह भी जाने। उन्होंने आगे कहा कि संगठन की एकता के बल पर ही हमें उपलब्धियां मिली हैं इसे हमें बनाए रखना होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को शिक्षक विरोधी बताया और कहा कि सरकार ने हमारे बुढ़ापे की लाठी हमारी पेंशन को वापस ले लिया, शिक्षकों का भत्ता एवं अन्य सुविधाओं को समाप्त कर दिया, तदर्थ शिक्षकों को घर का रास्ता दिखा दिया। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए हमें एकजुट रहना होगा। गोष्ठी को मां गायत्री मंगला प्रसाद पांडेय महाविद्यालय मोतीगंज के डायरेक्टर अनिल पांडेय , एसोसिएट प्रोफेसर पंकज पाठक आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर तिलकराम वर्मा, नवनीत शुक्ला, विवेक वर्मा, जितेंद्र कुमार सोनी, सुजीत श्रीवास्तव, संजीव सिंह, रंजीत कुमार, संदीप कुमार, लाटबक्श मिश्रा, सुरेश पांडे, दीपक चौबे, लवकुश मिश्रा, विनायक दुबे, उमेश पांडे, कैलाश नाथ यादव, प्रियंकेशलता, मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!