नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आस्था स्पेशल ट्रेन पहुंची शिवदयालगंज श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,838 views

बिहार से सैकड़ो श्रद्धालुओं को लेकर कटरा पहुंची आस्था स्पेशल ट्रेन

 

रेलवे के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का फूल मालाओं से किया स्वागत बस के माध्यम से अयोध्या किया रवाना

 

 

नवाबगंज/गोंडा युगनव टाइम्स लाइव 

पूर्वोत्तर रेलवे की पहली आस्था स्पेशल ट्रेन बिहार से 11 सौ श्रद्धालुओं को लेकर मंगलवार की सुबह कटरा शिव दयालगंज रेलवे स्टेशन पहुंची।‌स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने विभागीय अफसरों के साथ श्रद्धालुओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। जैसे ही यात्री कटरा शिवदयालगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे गेटवे ऑफ अयोध्या जय श्री राम के जय कारों से गूंज उठा। स्वागत कार्यक्रम से अभीभूत रामभक्तों ने कहा कि आज अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन का उनका वर्षों का सपना साकार होने जा रहा है। अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन कराने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। रेलवे की तरफ से यात्रियों को निशुल्क दर्शन कराने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया गया है। सोमवार को पहली आस्था स्पेशल ट्रेन बिहार के मुंगेर रेलवे स्टेशन से 1100 रामभक्तों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई थी। यह ट्रेन मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे कटरा शिवदयालगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आदित्य कुमार ने रेल अफसरों की टीम के साथ यात्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम रहा। उनके जलपान से लेकर अयोध्या पहुंचाने तक की व्यवस्था अफसरों ने कर रखी थी। यात्रियों को अयोध्या पहुंचाने के लिए स्टेशन के बाहर तीन दर्जन इलेक्ट्रिक बसें लगायी गयी थीं। इन्हीं बसों से यात्रियों को अयोध्या के लिए रवाना किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!