नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

चोरों ने दो सर्राफा दुकानों के शटर का ताला काटकर उड़ाये जेवरात, केस दर्ज

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,890 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। थाना क्षेत्र के दुल्हापुर पहाड़ी बाजार स्थित सर्राफा दुकानों में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला काटकर अंदर रखे सोने चांदी के गहने चुरा ले गए। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वाड टीम ने घटनास्थल की जांच कर आसपास के दुकानदारों से आवश्यक जानकारी ली है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के सिसई माफी मंगलनगर चौराहा निवासी अभिषेक सोनी व इटियाथोक कस्बा निवासी विजय सोनी थाना क्षेत्र के दुल्हापुर पहाड़ी बाजार में किराए के मकान में ज्वैलरी की दुकान करते है। सोमवार की शाम दोनों लोग दुकान के शटर में ताला लगाकर अपने-अपने घर चले गए थे। सोमवार की देर रात अज्ञात चोर दोनों दुकान के शटर का ताला काटकर अंदर घुस गए और दुकान की अलमारी व रैक को तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के गहनें उठा ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दोनों दुकानदार मौके पर पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो रैक व अलमारी का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखे सोने चांदी के गहने गायब थे। घटना के संबंध में पीड़ितों ने स्थानीय थाने पर शिकायत की है। एक ही रात बाजार स्थित सर्राफा के दो दुकानों से चोरी की बड़ी वारदात होने से व्यापारियों में भय का माहौल व्याप्त है वही पुलिस के रात्रि अगस्त पर सवालिया निशान उठ रहा है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!