नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रेमिका की शादी से पहले प्रेमी प्रेमिका को लेकर हुआ फरार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,398 views

बेटे की प्रेमिका को बहू बनाने के लिए मां और भाई तैयार

रियाजुद्दीन

नवाबगंज/ गोंडा

प्रेमिका की शादी से ठीक पहले प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। परिजनों को लड़की के घर से चले जाने की सूचना मिलते ही परिवार सहित क्षेत्र में हलचल मच गई। लड़की के पिता ने नवाबगंज पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी युवक, उसके भाई और माता के विरुद्ध तहरीर देखकर उचित कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त सूचना के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के पिता ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि अपनी पुत्री का विवाह विक्रमजोत बस्ती में तय कर दिया था। घर के बगल का ही एक युवक लड़की से चोरी छुपे बात किया करता था। शादी तय होने की सूचना के बाद वह युवक मेरी लड़की को बहला-फुसलाकर कर शादी करने की नीयत से भगा ले गया है। लड़की को ले जाने में युवक की मां और उसके भाई का पूरा सहयोग रहा। लड़की के पिता की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में युवक विक्रम निषाद उसके भाई रामू और मां कामता देवी पर केस दर्ज किया है। फिलहाल क्षेत्र में शादी से ठीक पहले लड़की का अपने प्रेमी संग फरार हो जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!