नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नमामि गंगे परियोजना के तहत किया गया जन जागरण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,141 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा —-महाराजा देवी बख्श इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा नदी के निर्मलता, अविरलता तथा संरक्षण एवं पुनरुद्धार के लिए जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य हम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन रेंज अधिकारी तरबगंज ज्योतिर्मय शुक्ला रहे ।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वन रेंज अधिकारी ज्योतिर्मय शुक्ला ने कहा किनदियां जीवनदायिनी हैं। हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति नदियों के समीप ही विकसित हुई थी। देश के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का आधार ये नदियां ही हैं। औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण नदियों पर संकट बढ़ा है। नदियों के किनारे सघन वृक्षारोपण किया जाना चाहिए, उद्योगों का अनुपचारित पानी, प्लास्टिक तथा जैविक पदार्थ नदियों में नहीं मिलने देना चाहिए।हम सभी को नदियों को साफ़ रखने के अभियान में साथ देना होगा। विद्यालय के. प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि हम सभी को नदियों को साफ़ रखने के अभियान में साथ देना होगा।नदियों का जल पवित्र हुआ करता था। इन्ही नदियों को हम अपने स्वार्थ के कारण गन्दा करके और अधिक पाप कर रहे है। सभी देशवासियों को जागरूक हो जाना चाहिए और नदियों को स्वच्छ रखने की शपथ लेनी चाहिए। कार्यक्रम में स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना छात्र शौर्य मिश्रा यो सौम्या मिश्रा ने प्रस्तुत किया। इस दौरान छात्राओं को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता कन्हैयालाल, छात्र अभय तिवारी एवं छात्र अनुष्का पांडेय ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर रंजीत कुमार, रामेश्वर प्रताप सिंह, रघुनाथ द्विवेदी आज के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!