नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ब्लॉक परिसर स्थित दुर्गा मंदिर पर भाजपाइयो ने चलाया बृहद स्वच्छता अभियान*

1 min read

 3,595 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोण्डा। आगामी 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत इटियाथोक ब्लॉक परिसर स्थित दुर्गा माता मंदिर पर बृहद स्वच्छता अभियान मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा एवं जिला कार्य समिति सदस्य रामानंद तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को चलाया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण सहित ब्लॉक परिसर की बृहद सफाई की गई। अभियान को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा ने कहा कि हमें स्वच्छता को अपने दिनचर्या में अपनाना होगा। आज पूरे देश में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम मची हुई है। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता एक क्रिया है जिससे हमारा शरीर, दिमाग, आसपास का वातावरण साफ और शुद्ध रहता है। हमारे मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन साफ-सफाई आवश्यक है। रामानंद तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी के आवाहन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 22 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। इसके अंतर्गत कस्बा स्थित मंदिरों, स्कूलों व अन्य सार्वजनिक स्थलों में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की जाएगी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर राकेश चतुर्वेदी, अमरेश तिवारी, अश्वनी मिश्रा, पवन सिंह, रामनाथ मौर्य, मंजूर अहमद, अजय राठौर, शक्ति मौर्या एडीओ एजी मजहर हुसैन, एडीओ पंचायत परमात्मादीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!