मकर सक्रांति पर सेमरी कला के गौ आश्रय केंद्र पर खिचड़ी भोज में उमड़े लोग*
1 min read
2,776 views
नए वर्ष के आगमन एवम् मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज ग्राम सभा सेमरी कला के गौ आश्रय केंद्र पर प्रधान श्री अमित सिंह द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया यह पर्व सूर्य मकर राशि में जब उत्तरायण हो जाता है तब यह पर्व मनाया जाता है इस पर्व को देवताओं का दिन मानने की मान्यता है। शास्त्रों के अनुसार हिंदू परंपरा के अनुसार मकर संक्रांति पर लोग स्नान का विशेष महत्व मानते है आज के दिन गौशाला में बेसहारा पशुवों का पूजन करने के साथ साथ ब्राह्मण भोज एवम् पूजन का भी आयोजन किया गया है। इसीलिए गौ आश्रय केंद्र पर सभी गौ माता को खिचड़ी, गुड़ तिल , चोकर,पालिश खिलाया गया तथा ग्राम सभा के कई लोग इस खिचड़ी भोग में आकर प्रसाद ग्रहण किए इस ग्राम सभा के प्रधान श्री अमित सिंह ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोगों को यह बताया कि गरीबों और की असहाय लोगों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है इस अवसर पर समाज सेवी श्री केदारनाथ मिश्र रामू तिवारी, राजकुमार प्रजापति ने गौशाला में बेसहारा पशुवों की सेवा कर रहे कर्मचारियों एवम् गरीबों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया। प्रधान प्रतिनिधि डा.अनुराग सिंह ने लोगो को बताया कि हर इंसान को कमजोर लोगों की मदद के लिए आगे आकर एक आदर्श स्थापित करना चाहिए। इस अवसर पर गौ आश्रय केंद्र पर दयाशंकर सिंह,पृथ्वीराज सिंह,सुरेश सिंह, रमा शंकर सिंह,विष्णु सिंह,पंकज सिंह, सुरेन्द्र सिंह,गुरुदेव सिंह,राम कुमार सिंह, नितेंद्र सिंह,मृत्युंजय सिंह ,नंद कुमार पांडेय,सर्वेश पांडे कृष्ण कुमार तिवारी , जग्गन अंबुलाल , नरेशे एवम् भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
