नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

 3,252 views

 

राकेश कुमार सिंह
मनकापुर (गोंडा )  पुलिस अधीक्षक गोण्डा व मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया

शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में सदर तहसील गोण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल एवं सी0डी0ओ0 गोण्डा श्रीमती अरून्मोली व राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान अधिकारीगणों द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगणों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को अवगत कराते हुये प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों व शिकायतकर्ताओं को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से सभी को बताया। इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय द्वारा तहसील करनैलगंज पर जनता की जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
*इस अवसर पर परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, जिला विकास अधिकारी, तहसीरदार सदर, प्र0नि0 को0 नगर आदि सहित सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!