नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भगवान कपिल मुनि महोत्सव 8 जनवरी से प्रारंभ

1 min read

 5,483 views

सांख्य प्रदाता का जन्मोत्सव 8 जनवरी से, तैयारियां शुरू 

 

नवाबगंज (गोंडा) क्षेत्र के महंगूपुर स्थित कपिल मुनि आश्रम प्रांगण में शनिवार को समिति कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। 8 जनवरी से शुरू हो रहे कपिल महोत्सव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयीं।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान कपिल का जन्मोत्सव 15 जनवरी को मनाया जायेगा। जिसकी शुरुआत आठ जनवरी को श्रीमद भागवत कथा के साथ होगी। आयोजन समिति के संयोजक शरद पांडेय ने बताया कि भागवत कथा चित्रकूट के कथा व्यास आचार्य अतुल द्विवेदी महाराज के श्री मुख से होगी। 15 जनवरी को सवामणी हवन, छप्पन भोग, भगवान के प्रकटयोत्सव व भंडारे का आयोजन किया जायेगा।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को महोत्सव को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गयी। इस मौके पर नवनीत पांडेय, डा रमेश पांडेय,सुधीर कुमार पांडेय, पुरषोत्तम पांडेय, चैतू मौर्या, लल्लू यादव, सौरभ, सुभम पांडेय, राजकुमार पांडेय, रामकुमार राठौर, संजय सिंह, कमलेश सिंह आदि लोगो उपस्थित रहे।

 

भगवान विष्णु के पंचम अवतार

भगवान विष्णु के पांचवे अवतार माने जाने वाले भगवान कपिल महंगूपुर गांव में प्रतिमा रूप में अवतरित हैं। कालांतर में गांव की सीमा पर स्थित कुटिला सरयू संगम नदी में भीषण बाढ़ में प्रतिमा का अवतरण हुआ। भगवान कपिल के प्राचीन काल में इस स्थान पर आश्रम होने के प्रमाण धर्मग्रंथो में मिलते हैं। काले पत्थर की प्रतिमा के विषय में तमाम कथाएँ भी प्रचलित हैं। यहां पर मकर संक्रांति तिथि पर भगवान कपिल का जन्मोत्सव महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

 

84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में स्थित है आश्रम

यह आश्रम 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में स्थित है। परिक्रमार्थियों का पड़ाव स्थल भी है। उपेक्षा के चलते मंदिर को पर्यटन स्तर पर पहचान नहीं मिल सकी। 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र के विकास की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में इसके भी विकास की उम्मीद जगी है। दर्शन शास्त्र के सांख्य का प्रतिपादन भगवान कपिल ने ही किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!