नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

क्रॉप सर्वे में ड्यूटी लगाई जाने से नाराज पंचायत सहायकों को शनिवार को ब्लॉक परिसर मनकापुर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,016 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ___ विकासखंड मनकापुर के ग्राम पंचायत में कार्यरत सभी पंचायत सहायकों ने बताया कि उनकी ड्यूटी खेत-खेत जाकर फसलों एवं आवासीय भूमि के सर्वेक्षण के लिए लगा दी गई है जो की पंचायत सहायकों के लिए अव्यहारियक व असुरक्षित है जिसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे पंचायत सहायक। खण्ड विकास अधिकारी विजय कांत मिश्र मनकापुर को ज्ञापन सौंपा गया साथ में सहायक विकास अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

ज्ञापन में कहा गया है कि क्राफ्ट सर्वे में सभी पंचायत सहायकों को डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे का कार्य पंचायत सहायकों को जबरन सौंपा जा रहा है जो की शासन द्वारा निर्गत पंचायत सहायक जॉब चार्ट के अनुकूल नहीं है जिससे ग्राम सचिवालय के संचालन के कार्य बाधित होंगे अतः पंचायत सहायक से डिजिटल क्रॉप सर्वे वह अन्य विभागीय सर्वे कार्य न कराया जाए।

क्रॉप सर्वेक्षण में सभी पंचायत सहायकों को छुट्टा मवेशियों व आसामाजिक तत्वों का भय सता रहा है किसानों द्वारा खेतों की रखवाली के लिए लगाए गए कटीले तार और झटका मशीन से घायल हो सकते हैं अपने व्यक्तिगत मोबाइल ऐप पर काम करना संभव नहीं है अनेक महिला पंचायत सहायकों के छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनके साथ खेत जाकर सर्वे करना दुष्कर है

सभी पंचायत में कार्यरत पंचायत सहायकों का मानदेय प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख के मध्य भुगतान करवाने किया जाए।

जिन ग्राम पंचायत में इंटरनेट की व्यवस्था नहीं है वहां इंटरनेट उपलब्ध कराया जाए जिससे ऑनलाइन कार्यों को समय से संपन्न किया जा सके और ग्राम पंचायत कार्यालय का संचालन सुगमता पूर्ण किया जा सके विगत वर्ष से पंचायत सहायक अपनी निजी धनराशि का इंटरनेट उपयोग कर रहे हैं जो की बहुत खेद का विषय है जबकि शासन द्वारा ग्राम पंचायत को इंटरनेट की व्यवस्था किए जाने के स्पष्ट निर्देश हैं

पंचायत सहायकों के अल्प मानदेय को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक/जिला स्तर में आयोजित बैठकों में पंचायत सहायकों के लिए यात्रा भत्ता की पृथक से व्यवस्था की जाए

समस्त ग्राम पंचायत सचिवालयों में उत्तम पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। जिससे पंचायत सहायकों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। महिला पंचायत सहायकों का विशेष ध्यान दिया जाए क्योंकि उनकी अपनी बहुत सी परेशानियां है।

शासन द्वारा संवैधानिक निर्गत अवकाशों में पंचायत सहायकों को कार्य किए जाने हेतु बाध्य ना किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शासन द्वारा आदेश था कि प्रति कार्ड बनाने पर ₹5 देय होगा सभी पंचायत सहायकों ने कई 100 से अधिक की संख्या में केवाईसी किए हैं परंतु अभी तक कोई धनराशि की सूचना व भुगतान नहीं हुआ है जिसमे रवि कश्यप शाकिर खान शिवम् यादव रमेश रावत अमन कुमार, गरिमा पूनम वर्मा ममता पांडेय सपना सिंह आदि
समेत सभी पंचायत सहायक मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!