नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अनियंत्रित बस ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंदा,हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम,अज्ञात बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

1 min read

 3,856 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोण्डा__ जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे गुमटी तिराहे पर गुरुवार की देर रात एक अनियंत्रित बस ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। स्थानीय लोगो की मदद से घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक बस छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के पीलखाना कठया गांव का रहने वाला राम भवन यादव(35) बृहस्पतिवार की देर रात कोतवाली के समीप तिराहे पर गया था। रेलवे गुमटी के करीब वह सड़क को पार कर रहा था कि इसी बीच एक तेज रफ्तार बस ने राम भवन को कुचल दिया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने आनन-फानन में सामुदायिक घायल रामभवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के भाई राम सजीवन यादव ने अज्ञात बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मौके से बस को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गोण्डा भेजा गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!