ब्लॉक बभनजोत में लगे रोजगार मेले में हुआ 252 रजिस्ट्रेशन, 148 का प्लेसमेंट
1 min read
4,818 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी( गोंडा )- विकासखंड बभनजोत में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा के तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत विकासखंड बभनजोत में एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें 252 रजिस्ट्रेशन में 148 बेरोजगारों का प्लेसमेंट किया गया l
बुधवार को विकासखंड बभनजोत में एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें सुबह सबसे पहले बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल व खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करके रोजगार मेंले की शुरुआत की l सुबह 11:00 बजे ही रोजगार मेले में क्षेत्र भर के बेरोजगार युवक व युवतियां धीरे-धीरे जमा होने लगी जहां देश व प्रदेश की 8 प्राइवेट कंपनियों के डेस्क लगे हुए थे l सभी बेरोजगार प्राइवेट कंपनियों के डेस्क पर अपना अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे थे l जिला समन्वयक कौशल विकास प्रभु नाथ मिश्रा ने बताया कि सारे रजिस्ट्रेशन फ्री है कहीं न तो एक पैसा कंपनी को देना है और न ही किसी को देना है जितना भी रजिस्ट्रेशन हुआ है सबका प्लेस मेंट जल्द ही किया जाएगा l कंपनियों द्वारा युवा बेरोजगारों को बताया गया कि रजिस्ट्रेशन के बाद जो बचे हैं उनको एक हफ्ते के अंदर कॉल जाएगी जिस पर आपको रोजगार से संबंधित जानकारी दी जाएगी l रोजगार मेले में कुल 252 बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें 148 बेरोजगार युवक , युवतियों का प्लेसमेंट अलग-अलग आठ कंपनियों में किया गया l ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने अपने हाथों से सानिया फातिमा, दीप्ति मौर्य, खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने हाथों से स्वाति श्रीवास्तव, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन प्रभुनाथ मिश्रा ने अपने हाथों से रश्मि श्रीवास्तव , को अलग-अलग कंपनियों का प्लेसमेंट लेटर सौंपा l
