नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जनार्दन सिंह की देखरेख में पूजित अक्षत वितरण शोभा यात्रा निकाली गई क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,461 views

 

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) मनकापुर ब्लॉक के थाना मोतीगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी कहोबा अंतर्गत महेवा गोपाल से जनार्दन सिंह की देखरेख में क्षेत्र वासियों ने पूजित अक्षत वितरण के साथ शोभा यात्रा निकली गई। शोभा यात्रा जनार्दन सिंह की देखरेख में प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत वितरण शोभा यात्रा समय 11 बजे से महेवा गोपाल से इमलिया,फरेंदा चौराहा से नई बस्ती तिवारी पुरवा, रेडवरिया से होते हुए बीरेपुर दुर्गा मंदिर पर 3 बजे समाप्त हुई। गाजे बाजे के साथ क्षेत्र भ्रमण किया। प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत वितरण यात्रा के दौरान क्षेत्र वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जिससे लोगो का मन प्रफुल्लित हो उठा।शोभा यात्रा निकालकर खूब नारेबाजी की गई। यात्रा में सम्मिलित राम भक्तो ने राम लला हम आएंगे घर-घर अक्षत पहुंचाएंगे, संपूर्ण विश्व में गुजरी रामलला की जय जय जय, एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम, वंदे मातरम जय श्री राम आदि का उद्घोष लगाते हुए क्षेत्र के लोग भी जोश से भर उठे। लोगों ने बताया कि अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्री राम लला की प्राणप्रतिष्ठा कराई जाएगी इसमें शामिल होने के लिए गांव-गांव जाकर धर्म प्रेमी लोगों को पीले चावल दिए जा रहे हैं। आज दिन बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत शोभा यात्रा की जगह जगह आरती उतार कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और लोगों से आवाहन किया कि 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में लग जाने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोग शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी कहोबा चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह मय फोर्स के साथ शोभा यात्रा में शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!