रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य बने सत्यव्रत ओझा
1 min read
4,621 views
सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक (गोण्डा) स्थानीय कस्बा निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा को रेलवे बोर्ड द्वारा इटियाथोक रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य पद पर मनोनीत किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष को स्थानीय रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य पद पर मनोनीत किए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों सहित ईस्ट मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्ति की है। सत्यव्रत ओझा ने बताया कि मेरे साथ मंडल के महामंत्री कपिलेश्वर शुक्ला व मंगल देव सिंह को मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल भारत सरकार के द्वारा इटियाथोक रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य पद पर मनोनीत किया गया है। मंडल अध्यक्ष ने रेलवे बोर्ड के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे विभाग द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसकी पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा। मेरा प्रयास रहेगा की स्टेशन स्वच्छ व सुंदर बना रहे एवं यात्रियों को अच्छी सुविधाएं मिले। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अजय राठौर, करुणा शंकर ओझा, दिलीप वर्मा, गोली नेता, ननकन्नू ठेकेदार, अश्वनी मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रधानों ने मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा के आवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
