नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

उल्लास पूर्वक मनाई गई सावित्रीबाई फुले की जयंती

1 min read

 3,113 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा  — बुधवार को महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में मनाई गई सावित्रीबाई फुले की जयंती। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि सावित्री बाई फुले का जन्‍म 3 जनवरी 1831 को दलित परिवार में हुआ था।
मात्र 9 साल की उम्र में उनका 13 साल के ज्‍योतिबा फुले से विवाह हो गया था। सावित्रीबाई फुले बाल विवाह का विरोध तो नहीं कर सकी लेकिन अपने क्रांतिकारी पति ज्‍योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए कई कदम उठाएं। उन्‍होंने लड़कियों के लिए दर्जनों स्कूल खोलें।सावित्री बाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका और नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता थीं। असामाजिक और बुरी रीतियों के खिलाफ सावित्री बाई फुले ने अपने पति के साथ मिलकर आवाज उठाया। छुआछूत, सती प्रथा, बाल-विवाह, और विधवा विवाह जैसी कुरीतियों के विरूद्ध काम किया। आज बालिकाएं उन्हीं से प्रेरणा प्राप्त कर प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहीं हैं । इस दौरान छात्र-छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम को विद्यालय के शिक्षक चंद्रशेखर, उमेश चंद्र गुप्ता, कुंवर संजीव सिंह, आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कुँवर भगवती सिंह, अमित वर्मा, लक्ष्मी नारायण मिश्रा आदि के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!