भूमि विबाद में समझौता कराने पहुंचे उप जिला अधिकारी तरबगंज, बैरन वापस
1 min read
2,184 views
तरबगंज ( गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र वजीरगंज के जलालपुर में भूमि विवाद के मामले में सुबह 09.30बजे पंहुचे उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों पर भी मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कारवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि गांव के प्रेमनाथ शुक्ला और अन्य लोग भूमि की कब्जे दारी के लिए फौजदारी करने पर आमादा थे। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन मामला चकबंदी न्यायालय, उच्च न्यायालय और आयुक्त न्यायालय में होने के बाद भी मानने को तैयार नहीं थे जिसके कारण थाना अध्यक्ष वजीरगंज को दोनों पक्षों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।
