नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिवस विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,281 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोण्डा में 48 बटालियन एनसीसी गोण्डा द्वारा संचालित सी ए टी सी -171 एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिवस एनसीसी कैडेट्स ने सशस्त्र ड्रिल, नियमित शिक्षण – प्रशिक्षण कक्षाओं साथ प्रशिक्षकों के नेतृत्व में उमरी बेगमगंज के फायरिंग रेंज में नियमित शस्त्र प्रशिक्षण लिया । आज नियमित फायरिंग प्रशिक्षण में डेल्टा कंपनी को फायरिंग का अभ्यास कराया गया। ए एन ओ तथा पी आई स्टाफ द्वारा नियमित कक्षाओं का संचालन कराया गया। खेलकूद प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत रस्साकशी प्रतिस्पर्धा का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में कराया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कैंप का अवलोकन किया और कैरेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा किआप सभी एकता और अनुशासन में रह करदेश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहना होगा,
इस दौरान एनसीसी कैडेट्स के साथ अपने सेना के अनुभव साझा करते हुए कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर ने कहा कि एक अच्छे एनसीसी कैडेट को हमेशा मातृ भूमि की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह, एनसीसी प्रभारी आनंद कुमार पांडेय , मेजर राजाराम, लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह, लेफ्टिनेंट हरेंद्र सिंह यादव, लेफ्टिनेंट रमेश कुमार शुक्ल, लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ल, सी टी ओ संजय कुमार शुक्ल, अमित कुमार सिंह , बटालियन के पी आई स्टॉफ सूरज गुप्ता ,कॉलेज के गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर तथा सभी कैडेट्स मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!