नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बेटी पैदा होने पर मांगा अतिरिक्त दहेज, पूरा न होने पर घर से पत्नी को पीट कर भगाया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,342 views

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) बेटी पैदा होने पर अतिरिक्त दहेग की मांग कर कर विवाहिता को मार पीट कर विवाहिता को घर से भगाया। पीड़िता की तहरीर पर पति,सास,ससुर ननद जेठ जेठानी सहित छः लोगों पर दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।
नवाबगंज कस्बे के मुट्ठीगंज निवासी मन्तसा पुत्री ननकू ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी बीते तीस नवंबर 2022 को वजीरगंज थाना क्षेत्र के काशीपुर महाराजगंज बाजार निवासी सिराज अहमद के साथ सरियत के अनुसार हुई थी।शादी में उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर उसे विदा किया था ‌।शादी के दो माह बाद उसके पति सिराज ससुर अकरम अली,सास जुबैदा,ननद आसमीन,जेठ सद्दाम जेठानी सैफुन्निशा उससे अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे।इस जानकारी होने पर मायके वालों आ कर समझाया बुझाया तथा अतिरिक्त दहेज दे पाने में असमर्थता जताई। इसी बीच अगस्त महीने में उसने एक बेटी को जन्म दिया। जिससे मायके वाले और अधिक नाराज हो गए और कहने लगे कि अतिरिक्त दहेज में एक लाख रूपए भी नहीं दिया और बेटी को जन्म देकर खर्चा और अधिक बढ़ा दिया। उसके ससुराल वाले उसे जान से मारने की शाजिश रचने लगे,इसकी जानकारी होने पर मायके वालों बताया,जब मायके वाले आए तो उनके सामने भी मारा पीटा और जबरदस्ती उसे मायके भेज दिया तथा उसका जेवर भी रख लिया।उसके बाद कई बार पंचायत कर ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग बेटी पैदा करने पर अतिरिक्त दहेज देने पर ही लाने के लिए कहा।इधर पति ने फोन करके कहा कि अगर दहेज नहीं लाओगी तो हम तलाक देकर तुम्हारी और बेटी की जिंदगी बर्बाद कर देंगे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छः लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!