नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दिन-दहाड़े शटर का ताला और कुंडा तोड़कर चोरों ने किया 22500 की चोरी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,814 views

नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगवा गांव में अयोध्या-गोंडा राज्य मार्ग के ठीक बगल बेखौफ चोरों ने मकान के शटर का ताला और कुंडा तोड़कर 22500 रूपये की नगदी पार कर दी। एक ही मकान में चोरी की ये दूसरी घटना है फिलहाल पुलिस तफ्तीश कर रही है।
थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के रहने वाले सूरज मिश्रा पुत्र रामबहादुर मिश्रा ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा कि उनका एक मकान थाना क्षेत्र के नगवा गांव के गडरियन पुरवा में स्थित है जोकि किराये पर दिया गया है। इस मकान में रह रहे किरायेदार बिहार प्रदेश के हैं और यहां कपड़े बेचने का व्यापार करते हैं। मंगलवार को सभी किरायेदार शटर में ताला लगाकर अयोध्या दर्शन करने गये थे। दिन में लगभग 02 बजे जब किरायेदार वापस लौटे तो देखा कि दोनों शटर के ताले और कुंडे टूटे हुए हैं और अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ है। किरायेदार दिनेश शाह का बीस हजार रुपये और दो अन्य किरायेदारों के लगभग 2500 रूपये चोर चुरा ले गये हैं। मकान मालिक सूरज ने बताया कि 01 वर्ष पूर्व भी चोरी की ऐसी ही घटना इसी मकान में हुई थी, थाने पर तहरीर भी दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। फिलहाल पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!