नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तहसील मनकापुर के लिए निकले वृद्धि का शव नदी में मिला, हड़कंप,हत्या या आत्महत्या

1 min read

 2,892 views

अशफाक आलम बहराइच दर्शन संवाददाता
गौरा चौकी (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव ): मनकापुर न्यायालय के लिए निकले वृद्धि का चार दिन बाद विश्वाही नदी में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार छपिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी रामनरायन 18 अक्टूबर के सुबह घर से मनकापुर तहसील आने के लिए निकले थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन वृद्ध का कोई सुराग नहीं मिला। मामले में वृद्धि के पुत्र अनिल कुमार ने छपिया पुलिस में पिता के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। रविवार को खोड़ारे थाना क्षेत्र के बिसुही नदी में वृद्ध का शव पाया गया। मामले मृतक के पुत्र ने खोड़ारे थाना पुलिस को लिखित सूचना दी है।

दिए गए शिकायती पत्र में मृतक के पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि उसके 70 वर्षीय पिता 18 अक्टूबर को घर से मनकापुर न्यायालय जाने के लिए सुबह निकले थे।शाम तक वापस न आने पर हम लोगो ने उनकी तलाश किया न मिलने पर दो दिन बाद छपिया पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। रविवार को खोड़ारे थाना क्षेत्र के बिसुही नदी के अगया घाट पर वृद्धि का शव पाया गया l खोडारे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और मृतक का शव कब्जे में लेकर पी एम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया l

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!