घोसी उप चुनाव हार के बाद खिसकी भाजपा की जमीन , अखिलेश की लोकप्रियता से है भाजपा में घबराहट : ——–मसूद आलम खां
2,439 views
मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खां ने कांग्रेस व भाजपा के नेताओं पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा की जब से घोषी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है तभी से भारतीय जनता पार्टी के पैर से जमीन खिसक गई है और उत्तर प्रदेश में उसको अपनी पराजय नजर आ रही है। श्री खान ने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना समाजवादी पार्टी के सहयोग के उत्तरप्रदेश में कांग्रेस का खाता नही खुलेगा और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता अपने छुटभैय्या नेताओं की जुबान पर लगाम लगाने को कहें, समाजवादी पार्टी को कांग्रेस के नेताओं की सलाह की जरूरत नही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब
मजदूर किसान छात्र नवजवान व महिलाओं की उत्थान की बात करती है जिसे 2012 से 2017 के सरकार में इनके उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए गए थे और आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के लोग आशा भरी नजरों से अखिलेश यादव की तरफ देख रहे हैं। मसूद खान रविवार को विधान सभा कटरा के भ्रमण पर थे,जहां पर वह कई निजी कार्यक्रम में शामिल हुए ब कार्यकताओं व समर्थकों से 2024 में समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील की और दुर्गा पंडालों में जाकर नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर कार्यकताओं द्वारा मसूद आलम खां का स्वागत भी किया गया। उनके साथ में कृष्ण चंद्र पाण्डेय, सलमान खान,राजेश मौर्य, फरमान खां, शाहिद अली,जीवनलाल निषाद,राहुल पाण्डेय,राजेश सिंह, वकास खां, महफूज आलम, नान बच्चा मिश्रा, लंबरदार, सत्यम यादव आदि रहे।
