नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विद्यालय भगवाप्राथमिकनपुर नेवादा के बच्चों ने लोगो का मन मोहा,रंगारंग कार्यक्रम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,070 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) कौशांबी- जनपद कौशांबी के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर विकास खण्ड नेवादा में नवमी और दशहरा के पावन अवसर पर स्कूल में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुमन कुशवाहा के मार्गदर्शन में बच्चों ने नाट्य मंचन व लघु नाटिका का प्रस्तुतीकरण कर लोगों का मन मोहा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और लक्ष्मण के सुंदर रूप में प्रस्तुतीकरण शिक्षिका शैलजा के नेतृत्व में किया गया । मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई और मां दुर्गा के रूप में छात्रा अनुष्का साक्षात दुर्गा शक्ति मां की झांकी की प्रस्तुति दी। राम लखन की अदभुत झलकियां देखकर सबका मन हर्षित हो गया।उसके पश्चात कन्या पूजन और प्रसाद वितरण किया गया। श्री राम के रूप में रुद्र मिश्रा,लक्ष्मण के रूप में प्रिंस,मां दुर्गा के रूप में अनुष्का कुशवाहा ने रोल को बखूबी निभाया।इस अवसर पर अन्य शिक्षक, बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!