अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद गोण्डा की शिक्षिका वन्दना पटेल हुईं सम्मानित
1 min read
2,336 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन गलगोटियाज यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में किया गया। जिसमें माननीय डॉ. रविंद्र शुक्ल, पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री (उत्तर प्रदेश) और डॉ. मल्लिकार्जुन बाबू (कुलपति), गलगोटियाज यूनिवर्सिटी बतौर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इस एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में विभिन्न प्रदेशों से 151 शिक्षक शिक्षिकाओं को आमंत्रित किया गया था। जनपद गोण्डा से शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज की शिक्षिका वन्दना पटेल को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित करते हुए अंगवस्त्र, प्रमाणपत्र व मोमेंटो भेंट किया गया।
