दिमागी बुखार एवं संचारी रोग से बचाव हेतु जन जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
1 min read
1,931 views
दिमागी बुखार एवं संचारी रोग से बचाव हेतु जन जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में दिमाग की बुखार एवं संचारी रोग लक्षण एवं बचाव हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर ध्रुव कुमार जायसवाल रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षाअधिकारी ध्रुव कुमार जायसवाल ने कहा कि दिमागी बुखार एवं अनुसंचारी रोगों जल जनित रोगों से बचाव रोकथाम एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया और कहा कि हम अपने आस पड़ोस की सफाई रखकर इन रोगों से बच सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि संक्रमित व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर उपचार करना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि कहा कि संचारी रोग से रोकथाम हेतु हमें स्वच्छ आदतें अपने जीवन में अपनाना होगा। इसके लिए आप सभी को नियमित हाथ धोना, आसपास की सफाई पर विशेष बल देना होगा। घर के अगल-बगल गंदा पानी न इकट्ठा हो इस बात का ध्यान रखना होगा। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना होगा। इस अवसर पर दिमागी बुखार एवं संचारी रोगों तथा जल जनित रोगों से बचाव एवं रोकथाम तथा उपचार के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें अनुराधा पांडे ने प्रथम स्थान जबकि रमेश यादव द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक चंद्रशेखर, अशोक कुमार, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, उमेश चंद गुप्ता लक्ष्मी नारायण मिश्रा मोहम्मद यूनुस आदि के साथ-साथ समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
