नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिलाधिकारी के निर्देश पर अयाह में ग्राम चौपाल आयोजित

1 min read

 2,741 views

आर पी तिवारी
इटियाथोक( गोण्डा ) युगनव टाइम्स लाइव ,/डीएम नेहा शर्मा के निर्देशक्रम में इटियाथोक विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत अयाह गांव के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान प्रतिनिधि इबरार खान के मौजूदगी में हुआ। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों की समस्या सुनी गई और निराकरण का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में मौजूद संभ्रांत व्यक्तियों, प्रवासी लोगों और खिलाड़ियों का चिन्हांकन हुआ। साथ ही ग्रामसभा के धार्मिक स्थलो का विवरण दर्ज करते हुए वहां होने वाले आयोजनों की जानकारी ली गई। विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई और ग्रामीणों ने अपनी अपनी बात रखी। मौके पर नोडल अधिकारी के रूप में एडीओ एजी मजहर हुसैन, खंडप्रेरक रामजनम वर्मा, पंचायत सहायक शैली शुक्ला, तकनीकी सहायक कृषि विभाग अंकित कुमार, सीएचओ अयोध्या भारती, आशाबहू मालती देवी, ग्राम रोजगार सेवक कृष्ण गोपाल तिवारी, कोटेदार प्रतिनिधि हेमंत पांडेय आदि समेत ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक शुक्रवार को चिन्हित ग्राम पंचायतों में यह आयोजन हो रहा है, इसी क्रम में यहां ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!