नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया।
1 min read
3,471 views
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया।
नवाबगंज/ गोंडा
रिपोर्टर: आशीष त्रिपाठी
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थानें पर दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया था कि बीते 25 सितम्बर को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को थाना क्षेत्र के रेहली गांव निवासी सुखलाल यादव नें अपने रिस्तेदारी की एक महिला सहित दो लोगों के सहयोग से शादी करने की नीयत से बहला फुसलाकर कर भगा ले गए हैं। काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़की तथा आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी लड़की लेकर कटी तिराहे पर सवारी के इंतजार में खड़ा है।सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने कांस्टेबल अमित सिंह तथा महिला सिपाही मोना वर्मा को साथ लेकर मौके पहुंच दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया तथा लड़की चिकित्सीय परीक्षण के लिए गोंडा भेज दिया।
