नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सोनबरसा में धूम धाम से मनाया गया गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती,दो अक्टूबर के अवसर पर आयोजित चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में अमन कुमार व काजल पासवान रहे प्रथम,कोल्ही गरीब मदरसा फैजुल उलूम इस्लामिया कॉलेज में गांधी जयंती मनाई गई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,168 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह/अशफाक आलम
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में दो अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री पूज्य लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत में झण्डा रोहण‌ कर उसकी सलामी ली गई। कार्य क्रम के अगले चरण में बच्चों ने विभिन्न आसन प्राणायाम कर लोगों को प्रभावित किया।
इस अवसर पर स्वच्छता ही जीवन का आधार के क्रम में स्वच्छ भारत मिशन आयोजित चित्रकला व निबंध लेखन प्रतियोगिता में काजल पासवान,अमन कुमार, मुनिया तिवारी,ताज मोहम्मद, साक़िरा बानो, संगीता, रिया शर्मा,खुशनाज, सोहनलाल, प्रभात, अंजलि, भूमिका, अनुराग, अंशिका, मनीषा, मनीष मौर्य, सानिया तिवारी,साविरा, महिमा,अन्तिमा, सेजल, मालती, शुभम, साबिर अली, अर्चना,रूमा, चांदनी, माधुरी, विनोद,अजीत, रामनरेश, जितेन्द्र आदि बच्चों ने हिस्सा लिया।
चित्र कला प्रतियोगिता में अमन कुमार प्रथम,काजल पासवान द्वितीय व मुनिया तिवारी तृतीय स्थान पर रहे।इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में काजल पासवान प्रथम,अमन कुमार द्वितीय व सुषमा भारती तृतीय स्थान पर रहे। अन्य बच्चों के कौशल भी सराहनीय रहे।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ बलजीत सिंह कनौजिया, शताब्दी वर्मा, सौम्या सिंह,देवेंद्र प्रताप,अमर ज्योति, चित्रावती मौर्य, अनुराधा मिश्रा, पूनम यादव, रवीन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

मदरसा फैजुल उलूम इस्लामिया कॉलेज कोल्ही गरीब में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 2 अक्टूबर गांधी जयंती को धूमधाम से मनाया गया l बच्चों ने मिलकर सबसे पहले राष्ट्रगान गया उसके बाद कौमी तराना सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा पढ़ा l गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मदरसा के पूर्व अध्यक्ष मास्टर जुबेर अहमद ने राष्ट्रपिता के जीवन पर रोशनी डालते हुए कहा कि देश की आजादी में गांधी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है l महात्मा गांधी केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अहिंसा के पुजारी थे और इसी रूप में वह विश्व में जाने पहचाने जाते हैं l उनके विचार आज भी लोगों के मन में जागृत हैं l देश को आजाद करने में बहुत से स्वतंत्रता सेनानी मैं अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजाद कराया जिसमें सरदार भगत सिंह, अशफाक उल्ला खान , रामप्रसाद बिस्मिल ,मौलाना अबुल कलाम आजाद तथा देवबंद के कई उलेमाओं ने अपनी जान की शहादत दी थी l उन्होंने बताया कि गांधी जयंती 2 अक्टूबर को इसलिए मनाई जाती है कि 2 अक्टूबर के दिन गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर शहर में सन 1969 मे हुआ था इसलिए हर साल इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में गांधी जयंती मनाई जाती है l उन्होंने आगे कहा कि गांधी जयंती क्या अवसर पर यह अहद करें कि अपने आसपास साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा क्योंकि गांधी जी का सपना था कि स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का निर्माण हो l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!