नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कांग्रेस भवन गोंडा में मनाया गया महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जयंती, कार्यकर्ताओं ने गांधी के बताएं मार्ग पर चलने की ली शपथ

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,632 views

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन परिसर में जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने झंडा फहराया और राष्ट्रगान हुआ।पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाते हुए देश के महान दोनों विभूतियों को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन करते हुए कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी जी के देश की आजादी में उनके कार्यों उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके अहिंसा एवं अंग्रेज को देश से जाने के लिए के लिए मजबूर किया और उन्हें भागते ही बना और आजाद भारत को समृद्ध एवं हर स्तर पर ताकतवर बनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के उसे नारे को याद किया गया जिसमें उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर दुनिया को सकते में डाल दिया और भारत खाद्यान्न के मामले में दुनिया में आत्मनिर्भर हुआ जिसका परिणाम है कि आज हम तमाम देशों को अनाज देते हैं। गोष्टी को संबोधित करने वालों में जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे सेवा दल के अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडे श्रीमती संतोष ओझा एडवोकेट पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल पीसीसी सदस्य के टी तिवारी अवधेश दुबे ,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव जटाशंकर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, विनय प्रकाश त्रिपाठी, जैनुल आबेदीन खान, धर्मराज सिंह ,शाहिद अली कुरेशी, शामिल रहे। इस अवसर पर ओपी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह, जितेश शर्मा ,शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोहम्मद वसीम, अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, संदीप यादव, हरि श्याम सोनी, डॉक्टर जफर अशफाक मोहम्मद सलीम कुरैशी ,अनिल दुबे निजाम हाशमी, भगवती प्रसाद सोनी, चमन लाल कसौधन, मोहम्मद अयूब, अवसर अहमद ,सेवादल हरिराम वर्मा, अजय कुमार यादव, इरफान, टी यन फारुकी , मोहम्मद शफी , जर नील हयात ,Ajay ,मोहम्मद शफी, राजू सेवादल ,फिरोज, मोहम्मद खालिद, सफीक ,जेंटल पांडे ,आनंद ओझा महेश फूल मोहम्मद शाहिद तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!