तरबगंज में समानांतर थाना चलाने वाला एस आई बब्बन सिंह इटियाथोक थाने से निलंबित
1 min read4,923 views
तरबगंज( गोंडा) युगनव टाइम्ड लाइव / इटियाथोक थाने में तैनात रहा एसएसआई बब्बन सिंह तरबगंज थाने में तैनाती के दौरान समानांतर थाना चला रहा था। फिलहाल पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा आईजीआरएस प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में वर्तमान इटियाथोक थानाध्यक्ष संतोष सरोज इसी थाने में तैनात दरोगा बब्बन सिंह तथा महिला आरक्षी रजनी को निलंबित कर दिया गया है।
बताते चलेंकि तरबगंज में तैनाती के दौरान एसएसआई बब्बन सिंह काफी विवादित रहा है। उस पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप थे। लेखपालों के साथ विवाद और मारपीट में भी प्रशासन में टकराव की स्थिति बन गई थी। लेखपालों ने जमकर प्रदर्शन किया था। इसी बीच किंधोरा गांव में हुई एक युवक की निर्मम हत्या के दौरान यह प्रभारी थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। भीड़ द्वारा शव रखकर प्रदर्शन करने के बाद इन पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगे थे। वहीं किन्नरो ने भी थाने पर एक विवाद में कार्रवाई न करने के कारण नग्न होकर प्रदर्शन किया था। तत्कालीन क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी इस प्रकरण में इन्हें बचाने में लग रहे। तत्कालीन जिलाधिकारी उज्जवल कुमार के निर्देश पर उस समय तैनात रहे एसपी ने इन्हें तत्काल लाइन हाजिर कर दिया था जांच भी खोल दी गई थी। लेकिन इस दरोगा का सियासी रसूख इतना था कि दूसरे ही दिन इसे बड़गांव चौकी प्रभारी बना दिया गया। लेकिन कुछ ही दिनों में इन्हें फिर यहां से हटाकर देहात कोतवाली और फिर इटियाथोक भेजा गया था। लेकिन यह अपनी हरकतों से विभाग को बदनाम करते रहे। आखिरकार पुलिस अधीक्षक की निगाह पड़ी तो निलंबित होना पड़ा।
