नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर हिंदी शिक्षकों को किया गया सम्मानित

1 min read

 3,757 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी प्रवक्ता सुग्रीव प्रसाद एवं कन्हैयालाल को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं साहित्य देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा किपूरे देश में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के मकसद से यह दिवस मनाया जाता है। भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था।आधिकारिक तौर पर पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।उन्होंने आगे कहा कि हिंदी एक ऐसी भाषा है जो सभी धर्मों के लोगों को आपस में जोड़े रखने का काम करती है, यह सिर्फ एक भाषा का काम ही नहीं करती बल्कि यह एक देश की संस्कृति, वेशभूषा, रहन-सहन तथा पहचान है। हिंदी प्रवक्ता कन्हैयालाल ने कहा कि हिन्दी हमारे देश की मातृभाषा है। इसलिए अन्य भाषाओं के साथ-साथ हिंदी भाषा के उत्थान और प्रसार के लिए हम सभी लोगों को सतत प्रयास करना चाहिए। हिंदी प्रवक्ता सुग्रीव प्रसाद ने हिंदी का इतिहास बताते हुए हिंदी के आधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया। गोष्ठी का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर हिंदी भाषा का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ज्योति भारती ने प्रथम स्थान जबकि सुमन यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया दोनों छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया गोष्ठी में अमित वर्मा, उमेश चंद्र गुप्ता, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद यूनुस,रामेश्वर प्रताप सिंह, राजेश चंद्र पांडेय आदि के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!