मुख्यमंत्री के 8 सूत्रीय वादे को याद दिलाने के लिए मनरेगा कर्मियों ने शासन को भेजा स्पीड पोस्ट
1 min read
3,256 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव) महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों व कार्यालयों में कार्यरत संविदा कर्मियों को मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में किए गए 8 सूत्रीय वादे को याद दिलाने के लिए बभनजोत मनरेगा कर्मियों द्वारा गुरुवार को शासन को स्पीड पोस्ट प्रेषित किया गया l ग्राम रोजगार सेवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के आला अधिकारियों पर मुख्यमंत्री को गुमराह करने का आरोप भी लगाया l
ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू हेमंत राव ने विकासखंड बभनजोत में बैठक कर मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में 4 अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो वृंदावन लखनऊ में मनरेगा कर्मियों के सम्मेलन में 8 सूत्रीय घोषणाएं की थी लेकिन शासन स्तर पर अभी तक कोई भी उचित निर्णय नहीं लिया गया है l मुख्यमंत्री का यही वादा याद दिलाने के लिए विकासखंड वभनजोत के मीटिंग हाल में बैठक कर 8 सूत्रीय मांगों को स्पीड पोस्ट द्वारा शासन प्रशासन प्रेषित किया गया l बैठक में सबसे पहले मनरेगा कर्मियों के संगठन की मजबूती पर बल दिया l उन्होंने आगे कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से हम सभी लोग सरकार में बैठे आला अधिकारियों से अपनी माग मनवा कर रहेंगे l मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में किए गए वादों में जॉब चार्ट में कार्य जोड़ना सेवा समाप्ति उपायुक्त मनरेगा का ही सहमति से किया जाए, एच आर पॉलिसी लागू करना, हिमाचल प्रदेश ,राजस्थान ,मध्य प्रदेश की तरह वेतनमान मानदेय में बढ़ोतरी की जाए ,ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में 50% का कोटा ग्राम रोजगार सेवक के लिए आरक्षित किया जाए , ग्राम रोजगार सेवकों से मूल ग्राम पंचायत के साथ-साथ रिक्त ग्राम पंचायत में भी कार्य लिया जाए एवं मनरेगा की यूजर आईडी पासवर्ड सिर्फ ग्राम रोजगार सेवकों को ही दिया जाए, कोविड-19 के अतिरिक्त आकस्मिक दुर्घटना से मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को सेवा में समायोजित किया जाए , E P F कटौती की धनराशि मनरेगा कर्मचारियों के UAN खाते में भेजी जाए , ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए. व पदनाम ग्राम विकास सहायक किया जाए. पूर्व वित्तीय वर्षों का बकाया मानदेय दिलाई जाए की मांग की l
संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की ओर से राज्य सरकार की योजनाओं का ग्रामीणों तक लाभ पहुंचा कर लाभान्वित कर रहे हैं। मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर हाथ को 100 दिन का रोजगार दिलाने में संविदा कर्मियों की मुख्य भूमिका रही है। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से संविदा कर्मियों को 17 साल बाद भी नियमितीकरण नहीं किया है। जबकि नियमितीकरण की मांग को लेकर कई बार संविदा कर्मियों ने धरना,आंदोलन व ज्ञापनों से अपनी समस्या राज्य सरकार को पहुंचाई। लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। संविदा पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी कनिष्ठ सहायक, लेखा सहायक, एमआईएस मैनेजर आईईसी समन्वयक, प्रशिक्षण समन्वयक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रोजगार सहायक, रोजगार कर्मचारी आदि पदों पर कार्यरत हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार, रिश्वेंद्र मोहन ,दिनेश कुमार यादव ,राम धीरज जायसवाल, अवधेश कुमार चौधरी, मनोज कुमार सहित कई रोजगार सेवक एवं ब्लॉक कर्मी में उपस्थित रहे l
