नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षा : शिक्षा भवन कार्यालय अयोध्या पर शिक्षक 16 सितम्बर को देंगे धरना

1 min read

 3,371 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा  ( युगनव टाइम्स लाइव )उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश के नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन शिक्षकों को मुख्य धारा से जोड़ना तथा उन्हें सम्मानजनक वेतन देना, तदर्थ शिक्षकों का नियमितीकरण करना, कंप्यूटर और व्यवसायिक शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देना आदि 16 सूत्री मांग को लेकर देवी पाटन मंडल एवं अयोध्या मंडल के संयुक्त शिक्षक कल दिनांक 16 सितंबर 2023 को शिक्षा भवन अयोध्या के मुख्यालय पर विशाल धरना देकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि देवीपाटन मंडल से सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उक्त धरने में प्रतिभा करेंगे। जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय ने बताया कि उक्त धरने की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार एवं नेता शिक्षक दल विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी करेंगे। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक देवी पाटन मंडल एवं अयोध्या मंडल शिक्षकों के 16 सूत्री मांग पत्र को मुख्यमंत्री को प्रेषित करेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!