नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ऐलीपरसौली बंधा का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों को दिया निर्देश

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,569 views

ऐलीपरसौली बंधा का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों को दिया निर्देश

 

गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव )आज मंगलवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने ऐलीपरसौली बंधा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंधा के समीप सभी गांव की बाढ़ के संबंध में जानकारी ली गई, तथा लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए वहां पर उपस्थित संबंधित क्षेत्र के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तथा उप जिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक को निर्देश देते हुए कहा कि बंधा के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को बाढ़ के समय कोई समस्या ना होने पाये। साथ ही गांव के लोगों को बिजली व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय गांव वासियों का कोई नुकसान न होने पाए इस पर विशेष ध्यान रखे जाये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक, एक्सईएन बाढ़ खण्ड विश्वनाथ शुक्ला, थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज, संबंधित गांव के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं ग्राम प्रधान सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!